दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लडक़े कुनाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। मुख्य आरोपी जिकरा है, जो खुद को लेडी डॉन कहती है और अपने चचेरे भाई साहिल के साथ मिलकर एक गैंग चलाती है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंग में 15 से ज्यादा लोग शामिल हैं। जिकरा के खिलाफ पहले भी हथियार रखने और धमकी देने के मामले दर्ज हो चुके हैं। हाल ही में उसके घर से हथियार बरामद हुए थे और उसे गिरफ्तार भी किया गया था।
दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के लडक़े कुनाल की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लेडी डॉन जिकरा समेत 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सीलमपुर में गुरुवार शाम कुनाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब कुनाल दूध लेने दुकान जा रहा था। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है, अब तक 7 लोगों की हत्या की जा चुकी है।
कुख्यात गैंगेस्टर हाशिम बाबा की है गर्लफ्रेंड
सूत्रों की माने तो जिकरा कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की गर्लफ्रेंड है और उसके हाथ में अक्सर तमंचा रहता है। वह खुद को लेडी डॉन कहती है और अपने हाथ पर यही टैटू भी गुदवा रखा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ वीडियो, धमकी भरे क्लिप और यहां तक कि पुलिस गिरफ्त के दौरान की फुटेज भी मौजूद हैं।
