समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह सरकार ने देर रात 33 आईएएस, 24 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को अब यूकाडा का सीईओ निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी, अपर सचिव राज्यपाल, तकनीकी शिक्षा, एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी की जिलाधिकारी बनाया गया है। चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी, सीडीओ ऊधमसिंह नगर मनीष कुमार को चंपावत का डीएम बनाया गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल व महानिदेशक उद्योग, एमडी सिडकुल प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया, उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा की जिम्मेदारी, अपर सचिव बाल विकास व निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या को जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन को जलागम विभाग से मुक्त कर दिया गया है। आईएएस सचिन कुर्वे से सचिव पर्यटन, सीईओ पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी, सचिव वित्त दिलीप जावलकर से सहकारिता हटाते हुए जलागम विभाग दिया गया है।
सचिव पशुपालन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ0 पंकज पांडे से श्रम विभाग हटा दिया गया है। सचिव पंचायती राज चंद्रेश यादव से शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी हटाकर आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी, सचिव वित्त डॉ0 वी षणमुगम से निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी हटा दी गई है। सचिव स्वास्थ्य डॉ0 आर राजेश कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई हटा दिया गया। वहीं सचिव डा0 नीरज खैरवाल से समाज कल्याण विभाग हटाते हुए भाषा विभाग की जिम्मेदारी, सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण और श्रम विभाग सौंपा गया, सचिव युगल किशोर पंत से भाषा और स्वजल हटाते हुए उन्हें सिंचाई, लघु सिंचाई दिया गया, सचिव धीराज सिंह गब्र्याल से अल्पसंख्यक कल्याण हटाते हुए पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई, आईएफएस पराग मधुकर धकाते से जलागम हटाते हुए उन्हें विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया, अपर सचिव सोनिका से सहकारिता, नागरिक उड्डयन, सीईओ यूकाडा की जिम्मेदारी हटा दी गई, अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरू से ऊर्जा हटाते हुए बाल विकास एवं महिला कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर सचिव आपदा प्रबंधन आनंद स्वरूप से नियोजन विभाग हटाया गया, अपर सचिव रीना जोशी से कार्मिक हटाते हुए अपर सचिव राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से निदेशक सेवायोजन हटाते हुए बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया, अपर सचिव मनुज गोयल से सैनिक कल्याण हटाते हुए उन्हें तकनीकी शिक्षा और मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई, निदेशक कौशल विकास संजय कुमार से दुग्ध विकास और महिला डेरी हटाते हुए उन्हें निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव हिमांशु खुराना से पीएमजीएसवाई के सीईओ की जिम्मेदारी वापस ली गई, अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला से शिक्षा हटाते हुए शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई,
आईएएस दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए महानिदेशक शिक्षा बनाया गया, दिवेश शाशनी को सीडीओ अल्मोड़ा से हटाकर सीडीओ ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई, सचिवालय सेवा के अधिकारी अपर सचिव श्याम सिंह को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के साथ सैनिक कल्याण भी दिया गया है। साथ ही कई अधिकारियों के तबादले किये गये है।
