Headlines

यूपी में 11 डीएम समेत 33 आईएएस के तबादले

उत्तर प्रदेश में 33 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। निदेशक शिशिर सिंह समेत 33 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया किया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में 11 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बनाया है।
लखनऊ, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है।

नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
लक्कु वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव, परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण, अध्यक्ष, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक उप्र, प्रशासन एवं प्रबंधक अकादमी व दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान. निदेशक, अनुसूचित जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, निदेशक छत्रपति साहू जी महाराज प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण, महानिदेशक उप्र, प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी व दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान. निदेशक, अनुसूचित जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज
अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन प्रमुख सचिव परिवहन विभाग, अध्यक्ष उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार
कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त वाराणसी सचिव, मुख्यमंत्री
एस राजलिंगम जिलाधिकारी, वाराणसी मंडलायुक्त, वाराणसी
सत्येन्द्र कुमार विशेष सचिव, मुख्यमंत्री जिलाधिकारी, वाराणसी
प्रेरणा शर्मा जिलाधिकारी, हापुड़ निदेशक, सूडा
अभिषेक पाण्डेय उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी, हापुड़
संजय कुमार मीणा मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण
शाश्वत त्रिपुरारी संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर
रवीन्द्र कुमार-द्वितीय जिलाधिकारी, बरेली जिलाधिकारी, आजमगढ़
नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी, आजमगढ़ विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
अविनाश सिंह जिलाधिकारी, अंबेडकर नगर जिलाधिकारी, बरेली
अनुपम शुक्ला विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, निदेशक यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक उप्र रेनुवबिल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जिलाधिकारी, अंबेडकर नगर
इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त, लखनऊ विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, निदेशक यूपीनेडा व प्रबंध निदेशक रेनुवबिल एवं ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ
हर्षिका सिंह संयुक्त मैजिस्ट्रेट, चंदोली मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज
आर्यका अखौरी जिलाधिकारी, गाजीपुर विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
अविनाश कुमार जिलाधिकारी, झांसी जिलाधिकारी, गाजीपुर
मृदुल चौधरी जिलाधिकारी, महोबा जिलाधिकारी, झांसी
गजल भारद्वाज सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड जिलाधिकारी, महोबा
महेन्द्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, संत कबीरनगर जिलाधिकारी, कुशीनगर
विशाल भारद्वाज जिलाधिकारी, कुशीनगर विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
आलोक कुमार विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग जिलाधिकारी, संत कबीरनगर
डॉ. उज्जवल कुमार विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन
पुलकित खरे विशेष सचिव, नियोजन विभाग मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन
शिशिर विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
विशाल सिंह जिलाधिकारी, भदोही विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति
शैलेश कुमार उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद जिलाधिकारी, भदोही
अनुभव सिंह मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद
शाहिद अहमद संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती
जगदीश प्रबंध निदेशक उप्र मेडिकल सप्लाइ कार्पोरेशन सचिव, गृह विभाग
अभय सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद
डॉ. वेदपति मिश्रा सचिव, राजस्व विभाग सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग

सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया

वाराणसी के जिलाधिकारी एस0राज0 लिंगम को वाराणसी का मंडल आयुक्त, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का जिलाधिकारी, हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को निदेशक सूडा, प्रमुख सचिव स्टैंप एवं पंजीयन अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव परिवहन एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बनाया गया है।

अभिषेक पांडे बने हापुड़ के जिलाधिकारी

मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे को जिलाधिकारी हापुड़, मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर संजय कुमार मीणा को उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण मेरठ, संयुक्त मजिस्ट्रेट अलीगढ़ शाश्वत त्रिपुरारी को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर बनाया गया है। जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार 2 को जिलाधिकारी आजमगढ़, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल आजमगढ़ को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी अंबेडकर नगर अविनाश सिंह को जिलाधिकारी बरेली बनाया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा अनुपम शुक्ला को जिलाधिकारी अंबेडकर नगर, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, विकास अधिकारी प्रयागराज गौरव कुमार को नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, संयुक्त मजिस्ट्रेट चंदौली हर्षिका सिंह को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज बनाया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *