वियतनाम में तूफान के दौरान नाव पलटी, 34 की मौत

समृद्धि न्यूज। वियतनाम में शनिवार को अचानक आए तफान में पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। ये पर्यटक नाव में सवार होकर घूम रहे थे। लापता लोगों की खोज की जा रही है।
वियतनाम में शनिवार को पर्यटन स्थलों की सैर के दौरान अचानक आए तूफान के कारण पर्यटकों की एक नौका पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। वंडर सी नाव 48 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर प्रमुख पर्यटन स्थल हा लॉन्ग बे की यात्रा पर थी। बचावकर्मियों ने 11 लोगों को बचा लिया और नाव पलटने वाली जगह से शवों को बरामद किया। तेज हवाओं के कारण नाव पलट गई। बचाए गए लोगों में 14 साल का एक लडक़ा भी शामिल था, जिसे पलटी हुई नाव में फंसने के चार घंटे बाद बचा लिया गया।
वहीं वियतनाम के मौसम विभाग ने उष्णकटिबंधीय तूफ़ान की चेतावनी भी जारी की है, जो लगातार क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान विफा अगले सप्ताह हा लॉन्ग बे के तट सहित वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र से टकराएगा। वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने पीडि़तों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और रक्षा तथा सार्वजनिक सुरक्षाबलों को बचाव अभियान तेज करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *