हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय कस्बा स्थित पुराने थाने के पास चार दशक से जन्माष्टमी के दूसरे दिन हनुमान मंदिर के पास आयोजित कुश्ती दंगल में शनिवार को 35 जोड़ी पहलवानों ने दमखम आजमाया। इस दौरान क्षेत्रिय विभिन्न पहलवानों ने अपनी कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए तालियों से हौसलाब्जायी की। जिसमें महेशपुर के पहलवान महेन्द्र व भटवारी के राकेश की बीच हुए दंगल में राकेश ने महेंद्र को पटकनी दे कर एक हजार रुपये इनाम हासिल किया, विशेश्वरपुर के अर्जुन व हलिया के जितेंद्र में अर्जुन ने बाजी मारी, हलिया के पंकज व हलिया के फैजान में पंकज ने बाजी मारी, केवलझर के पारसपाल व हलिया के सलमान में पारसपाल ने बाजी मारी, हलिया के विकास व हलिया के पंकज की कुस्ती में विकास ने बाजी मारी है। इसी तरह बडे व छोटे कुल 35 जोड़ी पहलवानों ने दंगल में प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ व संचालन हमिद खां व प्रेम राज ओझा ने किया । रेफरी के रूप में उमाशंकर, भीम दत्त त्रिपाठी व मोबिन खा रहे। इस दौरान कृपा शंकर, गणेश गुप्ता, मुन्ना सिंह, रामलोचन मौर्य ,अलीम खान, आजमखान ने सहयोग किया।
