बैंक ऋण अदायगी के अब तक 38 मामले चिन्हित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में प्रथम बैठक अपर जिला जज की देखरेख में विश्राम कक्ष में बैंक मामलों की बैठक सम्पन्न हुई। संचालन सचिव अपर जिला जज संजय कुमार ने किया। बैंक ऋण अदायगी संबंधित तैयारी बैठक में अधिक से अधिक मामले चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैंक ऋण अदायगी के विभिन्न बैंकों द्वारा अब तक कुल 38 मामले चिन्हित किये जा चुके है। तैयारी बैठक में एलडीएम वीडी वर्मा, प्रबंधक नीरज मौर्या, अमित कुमार, अमित चावला, ओमकार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *