38 उर्वरक दुकानों पर छापा, 4 लाइसेंस निलम्बित व 6 नमूने ग्रहित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जनपद की समस्त तहसीलों में कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कराते हुए छापे हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी बी0के0 सिंह ने बताया कि तहसील कायमगंज में उप कृषि निदेशक व अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, तहसील सदर में जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता एवं तहसील अमृतपुर में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर व अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा छापे की कार्यवाही की गयी। जांच टीम ने उर्वरक के 38 प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्यवाही करते हुए 6 संदिग्ध नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु ग्रहित किये गये है, बिना किसी सूचना के प्रतिष्ठान बंद कर गायब होने के कारण 4 उर्वरक विके्रताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में लाइसेंस समाप्ति के साथ विधिक कार्यवाही भी की जायेगी एवं नमूनों को जाँच हेतु प्रदेश की प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। परीक्षण परिणाम अमानक पाये जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। जनपद में यूरिया की लगातार आपूर्ति हो रही है अगले 3 दिवस के अन्दर इफको एवं सरदार यूरिया की रैक जिले को मिल रही है। वर्तमान में माह दिसम्बर के लक्ष्य के सापेक्ष 106 प्रतिशत यूरिया उपलब्ध है। पी0सी0एफ0 के वफर गोदाम में आरक्षित 1350 मै0टन यूरिया को समितियों एवं इफको केन्द्र पर डीएम के निर्देश के क्रम में लगातार भेजा जा रहा है। रैक से प्राप्त होने वाली यूरिया को भी सीधे फुटकर विक्रेताओं के यहां भिजवाया जायेगा। किसान आवश्यकतानुसार यूरिया का प्रयोग करें, यूरिया की कमी कहीं भी नहीं होने दी जायेगी। जांच के समय बिना किसी सूचना के प्रतिष्ठान बंद कर गायब होने एवं समुचित अभिलेख न दिखाये जाने के कारण के जिला कृषि अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से 4 विके्रताओं का लाइसेंस निलम्बित कर दिया गया। जिसमें मै0 मिथलेश खाद एवं बीज भण्डार अरसानी मोहम्मदाबाद, मै0 अंकुर खाद भण्डार धीरपुर चौराहा मोहम्मदाबाद, मै0 जय भोले कृषि सेवा केन्द्र नगला हूसा राजेपुर, मै0 बालाजी खाद एवं बीज भण्डार धीरपुर चौराहा मोहम्मदाबाद बिना किसी सूचना के दुकान बंद कर गायब होने पर निलम्बित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *