फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड राजेपुर में संकुल शिक्षकों ने ऑन लाइन डिजिटाइजेशन के विरोध में संकुल शिक्षकों ने सामूहिक रुप से त्याग पत्र दे दिया है। 2 वर्ष से अधिक का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। ऐसे में ऑन लाइन उपस्थिति के आदेश का सभी शिक्षक संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। शिक्षक संगठनों ने अपने दायित्व का निर्वाह्न किया है। ऑन लाइन उपस्थिति के आदेश के विरोध में समस्त संकुल शिक्षकों ने सामूहिक रुप से त्याग पत्र दिया है। जिसमें 38 संकुल शिक्षकों ने त्याग पत्र देने के दौरान हस्ताक्षर किये है। राजेपुर के खण्ड शिक्षाधिकारी को त्याग पत्र देकर ऑन लाइन उपस्थिति का विरोध किया। त्याग पत्र देने वाले संकुल शिक्षक विनोद कुमार, राहुल वर्मा, बीना, नंदराम, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अंशुल श्रीवास्तव, सुधांशु नारायन, प्रतीक मिश्रा, ज्ञान सिंह, अंकित शाक्य, राजीव मिश्रा, अनामिका सिंह, शिवनंदन लाल, प्रमोद कुमार, प्रभात, कौशल किशोर, सौरव कुमार सिंह, दीप शंकर, सर्वेश कुमार, आदिती, अतेन्द्र, नितिन द्विवेदी, अखिलेश, गगन, प्रदीप सिंह आदि ३८ शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर त्याग पत्र दिया है।
ऑन लाइन उपस्थिति को लेकर 38 संकुल शिक्षकों ने दिया सामूहिक त्याग पत्र
