आरोग्य मेले में पहुंचे 39 मरीज, जांच कर दी गयीं दवाइयां

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। उप स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डाक्टर कल्पना कटियार द्वारा मरीजों को देखा गया और मरीजों को परामर्श दिया गया। डाक्टर कल्पना कटियार द्वारा मरीजों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी के साथ-साथ होने वाली बीमारी से बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह राजपूत ने मरीजों को दवाइयां दीं और इंजेक्शन देकर दवाइयां सेवन करने के बारे में जानकारी दी। एएनएम नीलम, एएनएम भावना द्वारा महिला लाभार्थियों को परिवार नियोजन के बारे में भलीभांति जानकारी दी गई। एलटी अल्का द्वारा मरीजों का टेस्ट किया गया। डॉक्टर कल्पना कटियार ने बताया है हमारे यहां आने वाले सभी मरीजों को हमारी टीम अच्छी से अच्छी सुविधा दे रही है और उपचार भी कर रही है। मरीजों की संख्या घटती बढ़ती रहती है। मरीजों को बरसात के मौसम के चलते होने वाली बीमारियों प्रति जागरूप किया जाता और उनसे बचने के उपाय भी बताए जाते हैं। आज मरीजों की संख्या 39 रही। 12 की जांच की गई जिसमें 10 डायबिटीज, 02 मलेरिया निगेटिव निकले। बाकी खांसी, जुखाम, बुखार, दाद, खाज, खुजली के देखे गए और दवाइयां दी गई। इस मौके पर डाक्टर कल्पना कटियार, फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह राजपूत, एएनएम नीलम, एएनएम भावना, एलटी अल्का, राजेश कुमार वार्डब्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *