अल-कायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की रच रहे थे साजिश

नई दिल्ली। गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने इनकी तस्वीरें भी जारी की हैं। इस मामले में एटीएस की तरफ से अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि एजेंसी की तरफ से जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
गिरफ्तार किए गए ये चारों आतंकी 20 से 25 साल की उम्र के हैं। जानकारी मिली है कि इन आतंकियों को भारत में बड़े टारगेट और बड़ी लोकेशन पर हमला करने की जिम्मेदारी मिलने वाली थी। जांच में सामने आया है कि ये चारों आतंकी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए एक-दूसरे से कनेक्टेड थे। इसके अलावा, इनके सीमा पार लिंक भी सामने आए हैं।

गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि इन चारों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। इन आतंकियों तक हमारी टीम कैसे पहुंची, इसके बारे में बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ये आतंकी अभी युवा हैं। ये बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे, जो चिंता की बात है, ये चारों आतंकी कभी आपस में नहीं मिले, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे जुड़़े हुए थे।

पकड़े गये आतंकियों के नाम

  • मोहम्मद फाइक पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी मीर मदारी गली, फराशखाना, दिल्ली
  • मोहम्मद फुरदीन पुत्र मोहम्मद रईस निवासी गुलमोहर टेनामेंट्स फतेवाड़ी, अहमदाबाद, गुजरात
  • सैफुल्ला कुरैशी पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी खटाकीवाड़ा, नियर भोई वाड़ा, विनायक सिनेमा, मोडासा, गुजरात
  • जीशान अली पुत्र आसिफ अली निवासी एच0 नंबर 77 छजरसी कॉलोनी, सेक्टर 63ए नोएडा, उत्तर प्रदेश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *