समृद्धि न्यूज। अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में अब तक 4 महिला मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। ये पटाखा फैक्ट्री अवैध तरीके से चलाई जा रही थी। फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी की आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू कार्य तेजी से चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अमरोहा जिले में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ महिला मजदूर और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी के साथ पूरा प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को आनन-फानन में अस्तपाल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे में जान गंवा बैठी महिला मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसा रजवपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के पास पटाखा फैक्ट्री में उस वक्त हुआ, जब 15 से अधिक महिला और पुरुष मजदूर फैक्ट्री में बनाए गए पटाखों को पैक करने का काम कर रहे थे, तभी अचानक पटाखों में विस्फोट हुआ और काम कर रहीं महिला मजदूरों में से चार महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ महिला मजदूर और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए।
अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 महिला मजदूरों की मौत
