समृद्धि न्यूज। जौनपुर में एक भयानक सडक़ हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। ये सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर छत्तीसगढ़ से निकले थे। हादसे में 9 लोग घायल बताए गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। करीब तीन बजे बस लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में पहुंची थी। जहां ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि चक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य श्रद्धालुओं का इलाज जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और बस अपने आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है, 9 लोगों को गंभीर चोट लगी है। शेष यात्रियों को उनके सामान के साथ उनके घर या आगे की यात्रा के लिए रवाना करने की व्यवस्था की जा रही है। एसपी जौनपुर डॉ0 कौस्तुभ के मुताबिक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जबकि नौ लोग घायल हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जौनपुर में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बस ट्रक से भिड़ी, 4 की मौत
