चार लोगों को तालाब में डूबने की खबर मिलने के बाद तालाब के पास जुटे स्थानीय लोग. Pali Accident: राजस्थान के पाली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां तालाब में मछली पकड़ने गए एक ही परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के नाणा थाना क्षेत्र के चामुंडेरी गांव की है.
पाली जिले के नाणा थाना क्षेत्र के चामुंडेरी गांव में गुरुवार देर रात तालाब में मछली पकड़ने उतरे एक ही परिवार के चार सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जब तालाब में एक शव उतराते हुआ देखा तो घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
पाली. बाली उपखंड के चामुंडेरी गांव में चार लोग नाड़ी (तालाब) में डूब गए. इनमें से तीन के शव सुबह ही निकाल लिए गए, जबकि एक की तलाश के लिए काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. घटनास्थल पर डीएसपी भूपेंद्र सिंह शेखावत, SHO रतन सिंह, सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो देर रात मछली पकड़ने के लिए गए थे और हादसे का शिकार हो गए. सुबह ग्रामीणों ने जब शवों को उतराते हुए देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई और फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मृतकों की पहचान चामुंडेरी गांव के दिनेश कुमार वाल्मीकि (40) और उसके पुत्र गौरव (17), अरमान (15) और भांजे मोहित (15) पुत्र विनोद कुमार निवासी पाली के रूप में हुई है.
