- दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में लगी आग
- इमारत में बड़ी संख्या में मलयाली आबादी
- मरने वालों में बड़ी सख्या में केरल के लोग
कुवैत के दक्षिणी मंगाफ में एक इमारत में आग लग गई. घटना में 40 भारतीयों की मौत हो गई. हादसे में 30 भारतीय घायल हुए हैं और तकरीबन 90 भारतीयों को रेस्क्यू किया गया है.आग बुधवार सुबह लगी थी. कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, सभी घायलों को इलाज के लिए आसपास के कई अस्पतालों में ले जाया गया है. मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल टीमें घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा देने की पूरी कोशिश कर रही हैं. उधर भारतीय दूतावास ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. हादसे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है. 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उन्होंने उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
गृह मंत्री ने अग्निकांड वाली जगह का दौरा करने के बाद अपने बयान में कहा, ‘आज जो हुआ वह कंपनी और भवन मालिकों के लालच का नतीजा है। मैंने कुवैत नगर पालिका और सार्वजनिक प्राधिकरण को इसी तरह नियमों के विरुद्ध बनी इमारतों परह तत्काल कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। कंपनी ने अपने लालच में बड़ी संख्या में श्रमिकों को एक आवासीय भवन में ठूंस देते हैं। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए सभी सुरक्षा आवश्यकताएं लागू हों और भविष्य में इसी तरह की घटनाएं ना हों
