सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 4118 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा 4 केंद्रों पर सामान्य ज्ञान परीक्षा में कुल 4118 छात्रों ने भाग लिया। जनपद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर केंद्र पर सीनियर वर्ग में 1457 व जूनियर वर्ग में 934, राजपुर में अमर ज्योति इण्टर कॉलेज में सीनियर वर्ग में 280 व जूनियर वर्ग में 304, शाहजहांपुर भरगंवा में अवंतीबाई इंटर कॉलेज केंद्र पर सीनियर वर्ग में 432 में व जूनियर वर्ग में 252, नवाबगंज में जेएस इंटर कॉलेज में सीनियर वर्ग में 209 व जूनियर वर्ग में 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। परीक्षा दो वर्गों में आयोजित हुई। जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 9 प्रात: 9 से 10 बजे तक तथा सीनियर वर्ग कक्षा 10 से परास्नातक तक प्रात: 11 से 12 तक। छात्रों ने छात्रवृत्ति व पुरस्कार पाने के लिए खूब मेहनत की। परीक्षा में समसामयिक, राजनीति, खेलकूद, तार्किक योग्यता, भूगोल इतिहास, गणित, विज्ञान, हिन्दी आदि के प्रश्नों को सम्मलित किया गया। निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है। इसके माध्यम से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है एवं संस्थान द्वारा छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया जाता है। सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम सीनियर वर्ग 27 व 27 अगस्त एवं जूनियर वर्ग 30 अगस्त को एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की शाखाओं पर घोषित होगा।
प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विजेता छात्र को मेगा पुरस्कार के रूप में साईकिल, प्रथम पुरुस्कार मिक्सी, द्वितीय पुरुस्कार इलेक्ट्रिक केटल, सांत्वना पुरुस्कार दीवाल घड़ी एवं 50 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक कंप्यूटर शिक्षा पहुचे आज हर ओर प्रतिस्पर्धा बढती जा रही है इसलिए यदि सफल होना है तो मेहनत के साथ साथ कंप्यूटर ज्ञान अति आवश्यक है। परीक्षा में सुपर्णा, रक्षपाल, रियाज, जितेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार, राजेन्द्र दीक्षित, नवीन मिश्र, नरेन्द्र पाण्डेय, अभय, पंकज पाण्डेय, डॉ0 समरेन्द्र शुक्ल, आंचल साध, रवीन्द्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय, सिंघिका वर्मा, अनुज दीक्षित, राधिका सोमवंशी, दीपक मिश्रा, सुमित सिंह, अरविन्द दीक्षित, शैलेन्द्र मिश्रा, उज्जवल पाण्डेय, कुलभूषण श्रीवास्तव, शरद मिश्रा, रत्नेश सक्सेना, आदेश अवस्थी, राधारमण, सुमित अवस्थी, सोनेलाल, पवन गुप्ता, प्रांजल शुक्ला, गौरव मिश्रा, रुद्रांश द्विवेदी आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *