उत्तर प्रदेश में एकमुश्त समाधान योजना का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर निगमों में अभियंताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है. तीन दिन में करीब 48 अभियंता निलंबित किए जा चुके हैं. करीब दो दर्जन से ज्यादा अभियंताओं को चार्जशीट दी गई है. एक अधीक्षण अभियंता, 12 अधिशासी अभियंताओं, पांच सहायक अभियंता और 20 अपर अभियंता को निलंबित किया गया है. इस दौरान संविदा पर कार्यरत 129 लाइनमैन और 85 मीटर रीडरों को हटा दिया गया है. करीब दो दर्जनों से ज्यादा अभियंताओं और अपर अभियंताओं को चार्जशीट दी गई है. जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले एकमुश्त समाधान योजना की समीक्षा करते हुए पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिया था. सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों को खराब प्रदर्शन वाले क्षेत्र के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस आदेश को आधार बनाते हुए सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई होने लगी है. विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का दावा है कि संविदा पर कार्यरत 129 लाइनमैन और 85 मीटर रीडरों को हटा दिया है.
प्रदेश में 48 बिजली अभियंता हुए निलंबित
