समृद्धि न्यूज। पटना के पारस हॉस्पिटल के अंदर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पश्चिम बंगाल में पटना पुलिस एसटीएफ की छापेमारी में हत्याकांड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक तौर पर पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है, कानून प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस इन सभी को लेकर पटना पहुंचेगी।
सजायाफ्ता गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्याकांड में शामिल 5 से 6 आरोपी अपराधियों को पश्चिम बंगाल से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्याकांड में 10 शूटर
चंदन मिश्रा हत्याकांड में तौसीफ उर्फ बादशाह, बलवंत, अभिषेक, मन्नु सिंह, नीलेश, सूर्यमान, नीशू सहित 10 शूटर्स के नाम सामने आए थे।
अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
चंदन मिश्रा की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके करीबी और दोस्त अस्पताल पहुंच गए थे। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। काफी गुस्से में थे। कुछ देर हंगामा भी किया और पुलिस से तनातनी भी हुई। शाम को आक्रोशित स्वजनों ने फिर हंगामा किया। कुछ मिनट के लिए नेहरू मार्ग जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें रास्ते से हटाया।
एक बाइक से भागते दिखे तीन शूटर, लहरा रहे थे पिस्टल
पुलिस अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखी। कई जगह कैमरे में वह देखे गए। नेहरू पथ पर आते ही तीन शूटर एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, जबकि दो अन्य शूटर दूसरे रास्ते से भागे और पिस्टल लहराकर जश्न मनाया था।
