ओडिशा के जाजपुर में फ्लाईओवर से बस गिरने से 5 की मौत, 40 घायल

वहीं करीब 40 लोग घायल हो गए. Odisha Bus Accident: सोमवार (15 अप्रैल) को ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें की ओडिशा से कोलकाता की तरफ जा रही बस जाजपुर जिले में फ्लाईओवर से अचानक नीचे गिर गई जिसकी वजह से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 40 लोग इस हादसे में घायल हो गए.

समृद्धि न्यूज। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक बस के फ्लाईओवर से गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए. जाजपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने घायलों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि बस के चालक की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और जाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.ओडिशा के जाजपुर जिले में बाराबती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सोमवार को लगभग 50 यात्रियों को ले जा रही एक बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस कटक से पश्चिम बंगाल के दीघा जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. वहीं जाजपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बस के चालक की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि घायलों का कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और जाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.स्थानीय लोगों ने कहा कि हम घटनास्थल के पास में बस स्टैंड पर थे, हमने देखा कि बस चालक लापरवाही और बेतरतीब ढंग से गाड़ी चला रहा था. लोगों ने कहा कि हमें लगता है कि चालक ने गाड़ी चलाते समय शराब पी रखी थी. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मौतों पर दुख व्यक्त किया और दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 3-3 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *