हैदराबाद: जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकालने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 की मौत

समृद्धि न्यूज। जन्माष्टमी जैसे धार्मिक और उल्लास के मौके पर हुए इस हादसे से इलाके में गहरा शोक है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी यात्राओं के दौरान बिजली विभाग और पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, ताकि धार्मिक आस्था का पर्व हादसों में न बदल जाए। हैदराबाद में जन्माष्टमी का त्योहार उस समय मातम में तब्दील हो गया, जब शोभायात्रा के रथ पर सवार 9 लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए, इसमें से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गईए, जबकि 4 अन्य घायल बताए जा रहे हैं, रथ के तार की चपेट में आते ही इलाके में हडक़ंप मच गया था।

सभी लोग अपनी जान बचाकर इधर ेेेेेेेेेेउधर भागने लगे थे, घटना के बाद पीडि़त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हैदराबाद के उप्पल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रामंथपुर इलाके के गोकुल नगर में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, रथ पर कई लोग सवार थे, इसी बीच रथ का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन तार से टच हो गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 अन्य घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान कृष्ण यादव, श्रीकांत रेड्डी, सुरेश यादव, रुद्र विकास और राजेंद्र रेड्डी के तौर हुई हैं। सभी लोग हंसी खुशी शोभायात्रा निकाल रहे थे। मामले में उप्पल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि श्यह हादसा तब हुआ जब रथ ऊपर से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मशर्रफ अली फरूकी, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने घटनास्थल का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *