5 साल के बच्चे को बार-बार गंगा में डुबकी लगवाकर मार डाला

समृद्धि न्यूज। हरिद्वार में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक महिला ने अपने ही 5 साल के बच्चे को बार-बार गंगा में डुबकी लगवाकर मार डाला. बताया जा रहा है कि उस बच्चे को ब्लड कैंसर था, परिजनों को उम्मीद थी कि गंगा में डुबकी लगाने से उनका बच्चा ठीक हो जाएगा. इसलिए उन्होंने लगातार बच्चे को डुबकी लगवाई और परिजन हर की पौड़ी पर मंत्रों का जाप करते रहे, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई.हालांकि आसपास खड़े कई लोगों ने बच्चे की चीखें सुनकर महिला को रोकने की भी कोशिश की लेकिन, उसने उनकी एक बात नहीं सुनी और वो लगातार बच्चे को गंगा में डुबकी लगवाती रही. लोगों ने जब तक उस महिला को रोका तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्चे की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *