बुलंदशहर जिले में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के भाई ने रेप की घटना को अंजाम दिया। परिवार के लोगों ने रंगे हाथ युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी पीड़ित परिवार शुक्रवार की देर शाम थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ले का रहने वाला रिश्ते का भाई पहले मां के पास सो रही 5 साल की मासूम बच्ची को उठा कर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक द्वारा बच्ची को उठा ले जाते युवक की तस्वीर सीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रंगे हाथों मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और सिकंदराबाद थाना पहुंचकर पुलिस को आरोपी को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म
