स्थानीय समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष सहित उनके भाई एवं भतीजे को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस तिहरे हत्याकांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाये और वहां जाकर हत्याकाण्ड में दोषियों को कार्यवाही करने की मांग की थी। जिसके संबंध में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन में दर्शाया कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थायें चरमाई हुई है। सीएमओ की कार्यप्रणाली व भाषा निंदनीय है। ऐसे अधिकारियों को शीघ्र हटाया जाये। मोहम्मदाबाद की ग्रामसभा बराकेशव व सिनोड़ा पृथ्वी की वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के आधार पर चकबंदी निरस्त की जाये। सातों ब्लाकों में प्रधानमंत्री आवास दिये जा रहे है उनकी जांच के नाम पर धांधली हो रही है। पात्रों को प्रधान एवं ब्लाक अधिकारी द्वारा आवास नहीं दिये जा रहे है। ऐसे में जांच की जाये। पूर्व दिनों में आयी आंधी से बिजली की व्यवस्था चरमा गयी है। किसानों को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। सुचारु रुप से बिजली दी जाये। साथ ही १५ मई को बाबा महेन्द्र सिंह टिकैट का परिनिर्वाण दिवस है। तब यह समस्याओं का निदान न हुआ तो भाकियू नेता अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही फतेहपुर की घटना को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए भाकियू नेताओं ने पीडि़त परिवार की सुरक्षा की मांग की और पीडि़त परिवार को 50-50 लाख का मुआवजा व मृतक परिवार को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराये जाये। मृतक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और बच्चों को आजीवन शिक्षा मुफ्त दिलाये जाने की मांग की और दोषियों पर गैंगेस्टर एवं एनएसए लगाकर कार्यवाही कर फास्ट टैक कोर्ट में सुनवाई करायी। जिससे दोषियों को जल्द सजा दिलायी जा सकें। इस मौके पर मण्डलीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजय कटियार, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव, सुशील दीक्षित, पुजारी कटियार, मुकेश शर्मा, अनीस सिंह, संजय यादव, प्रदीप यादव, शिवराम शाक्य, बबलू खटीक, सतीश कठेरिया, राजेश, विमलेश शाक्य, अजीत सोमवंशी, अभिषेक कटियार आदि किसान उपस्थित रहे।
फतेहपुर तिहरे हत्याकाण्ड में पीडि़तों को दिये जाये 50-50 लाख
