बार काउंसिल ऑफ उ0प्र0 के सदस्य पद का चुनाव- पहले दिन 531 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार काउंसिल ऑफ उ0प्र0 के सदस्य पद के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। मतगणना सुबह 10 बजे से शाम 5  बजे तक चली। पहले दिन 1648 मतों में कुल 531 वोट पड़े। शाम 5 बजे मतदान समाप्ति के बाद जिला जज नीरज कुमार, अपर जिला जज द्वितीय अभिनितम उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने मतदान का जायजा लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला जज से बेरीकेडिंग करवानेे की मांग की। वहीं जिला जज ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शेष मतदान आज होगा।
बार काउंसिल ऑफ उ0प्र0 के सदस्य पद के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को हुआ। पहले दिन कुल 1648 मतों में से 531 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में हुई। इस दौरान पुलिस के साथ पीएससी की भी तैनाती की गयी। अधिवक्ताओं को गहन जांच-पड़ताल के बाद ही मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। कचहरी परिसर में सुबह 9 बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जिसमें चार पहिया और दो पहिया वाहनों को गेट पर ही रोका गया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के मद्देनजर 20 और 21 जनवरी 2026 को अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य स्थगित रहा। बार एसोसिएशन के सभागार को मतदान केंद्र्र बनाया गया है। निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सचान की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गयी। बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान के लिए पहुंचे हैं। मतदान केंद्र के बाहर कई अधिवक्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में तख्तियां लेकर खड़े थे और वोटरों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। बार एसोसिएशन के बाहर मतदाता सूची में नाम देखने और पर्ची लेने के लिए कैंप भी लगाए गए थे। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह सहित महिला पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में तैनात हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित भी परिसर के बाहर मौजूद हैं। शेष अधिवक्ता आज मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *