जनपद में 5375 परीक्षार्थियों ने पीईटी परीक्षा से किया किनारा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 दो दिवसीय 6 व 7 सितंबर को आयोजित की जा रही है। प्रथम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा दोनों पालियों की सम्पन्न हुई। जिसमे दोनों पालियों में कुल 5375 परीक्षार्थियों नें परीक्षा से किनारा कर लिया।
जनपद में पीईटी परीक्षा के लिए कुल 20 केंद्र बनाये गये थे। जिसमे प्रथम पाली में 10 से 12 बजे व दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक सम्पन्न हुई। परीक्षा पहले दिन सम्पन्न करायी गयी। जिसमें प्रथम दिन कुल 17184 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें प्रथम पाली में 8592 में से 2723 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं दूसरी पाली में 8552 में से 2652 किनारा कर गये। कुल मिलाकर दोनों पाली में 5375 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोनों दिनों में मिलाकर कुल 34368 शामिल होने थे। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़, क्रिकश्चयन इंटर कालेज फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *