Skip to content
March 29, 2026
  • Home
  • शहर
  • राज्य
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • विडिओ
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विदेश
  • ई-पेपर
samriddhi samachar

samriddhi samachar

समृद्ध समाज का आधार

  • Home
  • शहर
  • राज्य
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • विडिओ
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विदेश
  • ई-पेपर
subscribe
Headlines
  • समृद्धि न्यूज।

    March 29, 2026
  • समृद्धि न्यूज।

    March 27, 2026March 27, 2026
  • समृद्धि न्यूज।

    March 26, 2026
  • समृद्धि न्यूज।

    March 25, 2026
  • समृद्धि न्यूज।

    March 24, 2026March 24, 2026
  • समृद्धि न्यूज।

    March 23, 2026
  • Home
  • क्राइम
  • हुसैनगंज-आलमबाग स्टेशनों पर बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप
  • क्राइम
  • लखनऊ

हुसैनगंज-आलमबाग स्टेशनों पर बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप

samriddhisamacharDecember 8, 2024December 8, 202401 mins

राजधानी में दहशत फैलाने के लिए हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन में बम रखने की सूचना पुलिस को दी गई। यह सूचना यूपी डायल-112 के कंट्रोल रूम में रात 10:55 बजे दी गई। कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर कार्यालय को भेजी गई। तत्काल राजधानी में अलर्ट घोषित कर दिया गया।

लखनऊ। हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली। मौके पर पुलिस व बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर जांच की तो सूचना फर्जी निकली। इसके अलावा आलमबाग बस स्टैंड को भी देर रात में बम से उड़ाने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। राजधानी में शनिवार देर रात तीन प्रमुख जगहों पर बम होने की सूचना मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बम डिस्पोजल, मेट्रो सिक्योरिटी तथा यूपीएसएसएफ की टीमों ने तलाशी शुरू कर दी. बम की सूचना देने वाले नंबर को ट्रेस किया तो वह स्विच ऑफ मिला. फिलहाल सभी जगहों पर डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम की मदद से तलाशी ली गई लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. शनिवार देर रात 112 नंबर पर कॉलर ने फोन करके सूचना दी की हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन मैं एक बैग में बम रखा हुआ है. सूचना मिलते ही हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन परिसर को खाली करा लिया गया. बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच-पड़ताल कराई गई. मौके पर मेट्रो सुरक्षा टीम तथा UPSSF के जवान भी चेकिंग अभियान में लग रहे. वहीं जब फोन कर सूचना देने वाले नंबर पर कॉल की गई तो वह स्विच ऑफ मिला. हुसैनगंज के अलावा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन तथा आलमबाग बस स्टैंड पर भी बम होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद चारबाग रेलवे स्टेशन तथा आलमबाग बस स्टैंड पर भी जांच पड़ताल कराई गई. फिलहाल कहीं पर भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. जिस नंबर से सूचना मिली थी, उसे नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. इस बारे में एडीसीपी सेंट्रल मनीष सिंह ने बताया कि पुलिस को लखनऊ के तीन स्थानों पर बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बम डिस्पोजल टीम तथा अन्य सुरक्षा एजेंटीयों द्वारा सभी स्थानों की जांच पड़ताल कराई गई है. फिलहाल अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

एफआइ टावर मिली सूचना देने वाले की लोकेशन

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि काल कर सूचना देने वाले का मोबाइल बंद आ रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन बर्लिंग्टन के एफआइ टावर के पास मिली है। पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों के साथ मध्य जोन की सर्विलांस टीम को लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना के दो घंटे पहले मेट्रो की सुरक्षा में लगी एसएसएफ की टीम ने रूटीन जांच की थी। रेलवे स्टेशन भी किया चेक: सूचना मिलते ही चारबाग रेलवे स्टेशन को भी अलर्ट किया गया। आरपीएफ ने स्टेशन की चेकिंग की। साथ ही सभी को संदिग्ध वस्तु दिखते ही सूचना देने के लिए कहा गया है।

 

Post navigation

Previous: सिर कटी लाश की सुलझी गुत्थी, तांत्रिक क्रिया के लिए दी गई थी युवक की बलि 
Next: देश सुरक्षित है तो धर्म भी सुरक्षित है. धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं: सीएम योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस व ईको वैन में टक्कर, छह की मौत

samriddhisamacharMarch 3, 2026March 3, 2026 0

छात्र की चाकू मारकर कर दी गई हत्या

samriddhisamacharMarch 3, 2026March 3, 2026 0

ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी तौलिया, महिला की मौत

samriddhisamacharMarch 3, 2026 0

होली को दूसरी स्थान पर रखने पर विवाद, डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे

samriddhisamacharMarch 2, 2026March 2, 2026 0

Recent Posts

  • समृद्धि न्यूज।
  • समृद्धि न्यूज।
  • समृद्धि न्यूज।
  • समृद्धि न्यूज।
  • समृद्धि न्यूज।

Trending News

  1. BernardMiz on मेला रामनगरिया में द हंस फाउंडेशन ने बांटीं दवाइयां
  2. samriddhisamachar on दवा विके्ता को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत..
  3. Satendra Kumar on दवा विके्ता को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत..
  4. Rakesh Mishra on जायरीनों से भरी स्कार्पियो का टायर फटने से महिला की मौत 13 घायल
  5. Sajjan Kumar on चौथे चरण में बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल 1785 मतों से आगे….

Top Categories

  • Accident
  • Cyber Crime
  • delhi
  • Latest News
  • panjab
  • suicide
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अंबेडकरनगर
  • अमृतपुर
  • अयोध्या।
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • इटावा
  • ई-पेपर
  • उतर प्रादेश
  • उन्नाव
  • ऐटा
  • औरेया
  • कन्नौज
  • कंपिल
  • कमालगंज
  • कानपुर
  • कायमगंज
  • कौशांबी
  • क्राइम
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद
  • गोंडा
  • गोरखपुर
  • जहानगंज
  • जागरुक
  • जिला
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • झांसी
  • देवी आपदा
  • देश
  • धार्मिक
  • नवाबगंज
  • नोएडा
  • न्यायालय
  • पर्व
  • पीलीभीत
  • पुलिस
  • प्रयागराज
  • प्रशासनिक
  • फर्रुखाबाद
  • बदायूं
  • बरेली
  • बरेली
  • बहराइच
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बॉलीवुड
  • भ्रष्टाचार
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महोबा
  • मानवता
  • मिर्जापुर
  • मीडिया
  • मेरापुर
  • मैनपुरी
  • मोहम्मदाबाद
  • राजनीति
  • राजेपुर
  • राज्य
  • रायबरेली
  • राशिफल
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • विडिओ
  • विदेश
  • व्यापार
  • शमशाबाद
  • शहर
  • शासन
  • शाहजहांपुर
  • शिक्षा
  • शोक
  • समस्या
  • सामाजिक
  • साहित्या
  • सिद्धार्थनगर
  • सीतापुर
  • सोनभद्र
  • सोना चादी
  • स्वास्थ्य
  • हरदोई
  • हाथरस

Samriddhi Samachar

Our Visitor

650983
Users Today : 485
Users Yesterday : 352
Users Last 7 days : 3014
Users Last 30 days : 16821
Users This Month : 15700
Views Today : 1012
Views Last 7 days : 7161
Views Last 30 days : 28030
Total views : 1198945

© Copyright 2023 Samriddhi Samachar All Rights Reserved. Powered By BlazeThemes.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact Us
  • GRIEVANCE REDRESSAL