गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश उत्सव मनाया गया धूमधाम से

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ स्थित गुरूद्वारा में महान संत, सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा को झालरों से सजाया गया और दीवान सजा। इस अवसर पर हजूरी रागी जत्था ने शबद कीर्तन किया, जिसको सुनकर संगत निहाल हुई। वक्ताओं ने गुरुनानक जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया।महान संत, सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के अलावा राजपूत कमाण्डेंड, एनसीसी सीओ, सैन्य हॉस्पिटल के ऑफिसर, एपीएस प्रिंस्पिल, सिविल जज ने सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ स्थित गुरूद्वारा में समारोह में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरूद्वारे में कीर्तन हुआ और दीवान भी सजाया गया। शबद कीर्तन सुनकर मौजूद संगत निहाल हुई। प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा में चल रहे भजन, कीर्तन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में गुरु प्रेमी गुरुद्वारा पहुंचे हुए थे। गुरुद्वारा में गुरु प्रेमियों की भारी भीड़ रही। हर कोई गुरु की भक्ति में डूबा हुआ रहा। सतनाम वाहेगुरु के उद्घोष से पूरा माहौल गुरु नानक देव जी महाराज के भक्ति में रम चुका था। बच्चे, बड़े सभी गुरु के भजन की भक्ति में गोते लगा रहे थे, गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष गुरु प्रेमियों कि भारी भीड़ रही। भजन कीर्तन के बाद सभी ने गुरु साहब के समक्ष अरदास लगाया। इस दौरान गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया, जो कि देर शाम तक जारी रहा। गुरुद्वारे में हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। वक्ताओं ने गुरुनानक जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया।इस मौके पर स्टेशन कमांडर व सेंटर कमांडेट सिखलाइट इनफैंट्री सेंटर के ब्रिगेडियर मनीष जैन के अलावा अधिकारियों व उनके परिजनों ने पहुंचकर गुरु के दरवार में माथा टेंका आशीर्वाद लिया।

लोहाई रोड पर गुरुद्वारा में किया गया अखण्ड पाठ

वहीं लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारे में ज्ञानी सरदार मंगल सिंह ने अखण्ड पाठ का समापन कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेंका और आशीर्वाद लिया। नेहरु रोड पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष हरमीत सिंह टीटू के प्रतिष्ठान पर गुरुद्वारा ज्ञानी मंगल सिंह ने अरदास करायी और लंगर का आयोजन हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। भीड़ अधिक होने से पुलिस ने सहायता की। लोहाई रोड गुरुद्वारा कमेटी के सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह ने बताया कि ८ नवम्बर को शहर में संकीर्तन व गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन होगा। इस अवसर पर सरदार सिमरन सिंह, बलवीर सिंह, निशू गुप्ता, हरविन्दर सिंह, सचिन भारद्वाज, आलोक अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।

मनुष्य गुरु के बिना भवसागर को पार नहीं कर सकता

गुरु नानक देव जी ने कहा है किसी भी इंसान को यह भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि वह गुरु के बिना भवसागर को पार कर सकता है। हमें वही शब्द हमेशा बोलना चाहिए जिससे हमें सम्मान मिले, यह जीवन परेशानियों से भरा है। जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास है, वही विजेता कहलाता है, किसी भी परिस्थिति में दूसरों का हक नहीं छीनना चाहिए, सच्चा धार्मिक वही है जो सभी लोगों को एक समान मानता है, सभी का सम्मान करता है, कभी भी अहंकार न करें, अहंकार इंसान को इंसान बनकर रहने नहीं देता है, भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *