अंबेडकरनगर में 1 महीने में लापता हुईं 56 लड़कियां

समृद्धि न्यूज। अंबेडकरनगर में बीते 1 महीने में कई लड़कियां गायब हो गईं। 56 लड़कियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन 15 से अधिक लड़कियां ऐसी हैं जिनके परिवारवालों ने लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की। अभी तक 17 लड़कियों की गुमशुदगी में मुसलमान युवकों के नाम सामने आए हैं। अंबेडकरनगर में लगातार लड़कियों के अपहरण के बढ़ रहे मामलों ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। जिले के अलग-अलग जिलों से पिछले एक महीने में 56 लड़कियों का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं अपहरण के मामले सामने आने के बाद से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक अलग-अलग जगहों से 49 लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है। अंबेडकरनगर में लड़कियों के अपहरण की बढ़ते वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पिछले एक माह में 56 से अधिक लड़कियों का अपहरण हुआ है। जिन लड़कियों का अपहरण हुआ है उसमे 40 नाबालिक लड़कियां हैं। खास बात यह है कि जिन लड़कियों का अपहरण हुआ है उसमें ज्यादातर लड़कियां गरीब परिवार और दलित परिवार की हैं। जिन 56 लड़कियों का अपहरण हुआ है उसमें दो लड़कियां मुस्लिम समुदाय की हैं। लड़कियों के अपहरणकर्ताओं में तीन युवक मुस्लिम समुदाय के हैं।
विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत के प्रांत प्रमुख अरविंद पांडे ने आरोप लगाया है कि जिले में लव जिहाद तेजी से फैल रहा है। यही वजह है कि लड़कियों के अपहरण के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं लगातार अपहरण की घटनाओं में तेजी आने के बाद से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं अपहरण के मामले बढऩे से पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 49 लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *