पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध की हत्या: 6, आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गगनी खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तीन माह पहले एक किशोर की हत्या से जुड़ी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। वही आज पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। मृतक हीरालाल उर्फ मुनीम, जो तीन माह पहले हुई हत्या के मुख्य आरोपी अशोक निषाद के पिता थे, अपनी बेटी सरला के घर मिश्रा कॉलोनी, गगनी खेड़ा में अपनी पत्नी महादेई के साथ रह रहे थे। रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे, इसी बीच गांव के कुछ लोग घर में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हीरालाल के गले में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन चीखते-चिल्लाते बाहर भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसओजी, सर्विलांस, फोरेंसिक टीम और गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।,
हीरालाल की हत्या के बाद पोस्टमॉर्टम के बाद शव को मिश्रा कॉलोनी घाट लाया गया। मृतक के दोनों बेटे जेल में बंद होने के कारण घर की महिलाओं ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और बेटों को अंतिम संस्कार में शामिल करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में, पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *