समृद्धि न्यूज। कैबिनेट समिति ने महाराष्ट्र में टोल मोड पर 374 किमी लंबे नासिक-सोलापुर-अक्कलकोट कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसकी कुल लागत 19,142 करोड़ रुपये है। मोदी कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। इसमें दो बड़े फैसले लिए गए। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 6-लेन नासिक-सोलापुर (अकलकोट) हाईवे कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। 2 साल में इसका काम पूरा होगा, ये 374 किलोमीटर का प्रोजेक्ट ह, जो 19 हजार 142 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया किये सूरत-चेन्नई हाईस्पीड कॉरिडोर का हिस्सा है, जो पश्चिम भारत को दक्षिण से जोड़ता है, ये नासिक, अहिल्यानगर, धारासीव, सोलापुर के जिलों को जोड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसमें 27 बड़े और 164 छोटे पुल होंगे, ये नासिक और सोलापुर के बीच की दूरी को 14 कम करेगा, इससे 432 के बजाय केवल 374 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। प्रस्तावित कॉरिडोर पश्चिमी तट से पूर्वी तट तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। चेन्नई पोर्ट छोर से, चेन्नई से हासापुर (महाराष्ट्र बॉर्डर) तक तिरुवल्लूर, रेनिगुंटा, कडप्पा और कुरनूल 700 किमी लंबा के रास्ते 4-लेन कॉरिडोर पहले से ही निर्माणाधीन हैं। प्रस्तावित एक्सेस-कंट्रोल्ड 6-लेन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट कॉरिडोर का प्राथमिक उद्देश्य यात्रा दक्षता में सुधार करना है और इससे यात्रा का समय 17 घंटे कम होने और यात्रा की दूरी 201 किमी कम होने की उम्मीद है।
6-लेन नासिक-सोलापुर हाईवे कॉरिडोर को मंजूरी
