जम्मू के कठुआ में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई. सभी की मौत दम घुटने से होना बताई जा रही है. अबतक सामने आई जानकारी के मुताबिक, घर में 9 लोग सो रहे थे. आग लगने से उठे धुआं में तीन लोग बेहोश हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद को पहुंचे. इस बीच आग में फंसे लोगों को घर से बाहर निकालते हुए एक पड़ोसी युवक बेहोश हुआ है. घटना कठुआ के शिवनगर की है. आग लगने का कारण घर में बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. मरने वालों में एक ही परिवार के लोग शामिल हैं, इनमें 2 बच्चे भी हैं. हादसा सुबह तकड़े करीब 2:30 बजे का बताया जा रहा है. हादसा जिस वक्त हुआ उस दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे. घर में आग की लपटों को देख आसपास के लोगों एक हड़कंप मच गया. कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए 10 लोगों को लाया गया था. उनमें 6 की मौत हो पहले ही हो चुकी थी. उन्होंने बताया की सभी की मौत धुआं के कारण दम घुटने से हुई है.
#WATCH | Kathua, J&K | Six died and four injured as a fire broke out at a house in Shiva Nagar. pic.twitter.com/aLXLWcnVLH
— ANI (@ANI) December 18, 2024
