जनपद से 6 हजार श्रद्धालु अयोध्या रामलला दर्शन के लिए हुए रवाना

सांसद ने हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना
सभी मण्डल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र से बसें ले गये अयोध्या
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद से 6 हजार यात्री अयोध्या भेजे गये है। जिसे जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व सांसद मुकेश राजपूत ने श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया पूरे जनपद से 90 बसों के साथ भाजपा पदाधिकारी सहित हजारों श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। अयोध्या जाने वाले सभी श्रद्धालुओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। सभी को मंदिर में दर्शन करने के लिए पास जारी किए गए हैं। अयोध्या में नवनिर्मित प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के दर्शन के लिए अत्यधिक उत्साह है। जिलाध्यक्ष ने बताया इन 90 बसों में 6000 यात्री अयोध्या भेजे गए हैं। अयोध्या में दर्शन कराने के लिए संगठन के मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां दी गई थी। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों में मंदिर में स्थित प्रभु राम लला के दर्शन करने की उत्सुकता थी। संगठन द्वारा अयोध्या में दर्शन करने के लिए व्यवस्था की गई। लोकसभा के चुनाव में पूरे विपक्ष को उनके इस कृत्य का जवाब दिया जाएगा। जनता सनातन विरोधियों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी, संजीव गुप्ता, अभिषेक बाथम, आदित्य मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर सिंह व पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष विकास पाण्डेय एवं पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में 3500 कार्यकर्ता व पदाधिकारी राम मंदिर दर्शन हेतु अयोध्या रवाना हुए है। रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि रामलाल के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भाजपा के प्रत्येक जिले भाजपा नेताओं को अयोध्या ले जाने का कार्यक्रम तय किया गया था। जिसके तहत 5 मार्च को सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता फतेहगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना हुए। सभी बसे छोटी जेल चौराहे पर इक_ी होकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने के लिए जिम्मेदारी मिली है, उसी के तहत सभी श्रद्धालुओं को लेजाकर दर्शन करा रहा हूं। फतेहगढ़ क्षेत्र से मण्डल अध्यक्ष रामवीर चौहान के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अयोध्या जा रहे है। वहीं फतेहगढ़ मण्डल उपाध्यक्ष मनोज राजपूत ने बताया कि कार्यकताओं को प्रभु श्रीराम के नाम लिखें अंग वस्त्र भेंटकर कार्यकर्ताओं को अयोध्या रवाना किया गया। मनोज राजपूत के लगभग एक सैकड़ा भक्त अयोध्या पहुचेंगे। उनके साथ रामनरेश सक्सेना, पवन राठौर, सनी प्रजापति, प्रभा शाक्य, राहुल राजपूत, संतोष राजपूत, आयुष शाक्य, अंजलि राठौर, काजल राजपूत, लक्ष्मी शाक्य, सुशीला देवी, रवि कुशवाहा, बिताना देवी सभासद, रमला राठौर, मोनू कठेरिया, भरत कुमार कठेरिया, राज गौतम, आशु राठौर, सुनील गुप्ता, संजीव राठौर, अनुज चौहान, प्रियांशु राठौर, हिमांशु राठौर, राहुल राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *