अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। इटावा बरेली हाईवे पर रोहिला चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे अपने खेतों पर घूम कर साइकिल से वापस घर आते समय कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर रोहिला निवासी 60 वर्षीय रनवीर सिंह यादव जैसे ही वह शाम लगभग 6:30 बजे रोहिला चौराहे के निकट स्थित एक डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचे, तभी फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे रनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दलवीर सिंह है। मृतक खेती करता था। मृतक के तीन पुत्र सुधीश, अनिल व सचिन है तथा चार पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। अनिल एवं सचिन दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। पत्नी मार्ग श्री व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *