कानपुर में 62 साल के दूल्हे की नई दुल्हन बनी लुटेरी क्वीन, शादी के दो दिन बाद कैश-ज्वेलरी समेत फरार हो गयी। कहते हैं प्यार अंधा होता है, कानपुर में ये शादी दिमाग सुन्न कर गई। 62 वर्षीय सीओडी से रिटायर्ड हरिश शुक्ला ने 45 साल की पूजा से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। जब दुल्हन ने भरोसा जीत लिया, तो तीसरे दिन बाय-बाय कर चली गई। अपने साथ तीन लाख के ज़ेवर और दो लाख कैश लेकर फरार हुई।
कानपुर: कानपुर में 62 वर्षीय रिटायर्ड सीओडी कर्मी ने आर्य समाज मंदिर में 45 साल की महिला से शादी की थी। दो दिन साथ रहने के बाद लुटेरी दुल्हन लगभग तीन लाख के कीमती जेवरात और दो लाख रूपए नकद लेकर फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का पता नहीं चला तो चकेरी थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के अटरिया गांव निवासी हरीश कुमार शुक्ला सीओडी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कोई भी सदस्य नहीं होने के कारण एकांत जीवन जी रहे थे। वह सीओडी में नौकरी के समय से ही सनिगवां में किराये के मकान में रह रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला पूजा जोशी से हुई। महिला ने हरीश शुक्ला से नजदीकियां बढ़ा ली।
आर्य समाज मंदिर में की थी शादी
महिला ने शादी का झांसा देते हुए रिटायर्ड सीओडी कर्मी से देखभाल और सेवा करने की इच्छा जताई। इसके बाद उसने हरीश शुक्ला के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। हरीश उसके झांसे में आकर भरोसा कर लिया। इसके बाद दोनों ने बीते 11 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों एक साथ किराय के मकान में रहने लगे।
नगदी व जेवर लेकर रात में फरार
हरीश शुक्ला ने दर्ज कराये मुकदमेे में दर्शाया कि महिला ने जेवरात और नकदी की मांग की। इस पर उन्होंने अपनी मां के पुराने जेवर लेकर दे दिए। महिला ने उन जेवरों को बेंचकर नए जेवर खरीद लिए। हरीश ने दो लाख की नगदी भी दी। जिसके बाद महिला देर रात घर से भाग गयी। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज महिला की खोजबीन की जा रही है।