फार्मेसी की परीक्षा में 64 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज में चल रही फार्मेसी परीक्षा में प्रधानाचार्या केंद्र व्यवस्थापक दीपिका राजपूत द्वारा परीक्षा सम्पन्न करायी गई। पांच महाविद्यालयों के सेंटर जीजीआईसी में पड़े है। प्रथम पाली में 346 परीक्षार्थियों में से 291 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 55 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 249 परीक्षार्थियों में से 240 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 9 अनुपस्थित रहे। पर्यवेक्षकों की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुई। दोनों पालियों में 64 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *