लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. सैफई के पास उसराहार थाना क्षेत्र में लखनऊ से आगरा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी. यह हादसा इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेसिस समेत पूरी कार सड़क से उछलकर एक्सप्रेस वे से नीचे खाई में जा गिरी.
इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों के अलावा बस में बैठे 4 लोगों की भी मौत हो गई. इस हादसे में बस में सवार 45 यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस में से निकालकर सैफई के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. यह हादसा शनिवार-रविवार की रात करीब एक बजे की है. पुलिस के मुताबिक डबल डेकर बस रायबरेली से नई दिल्ली जा रही थी. जैसे ही यह बस उसराहार थाना क्षेत्र में पहुंची, सामने से उल्टी दिशा में कार आ गई. चूंकि बस फुल स्पीड में थी, इसलिए बस का चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई. इस हादसे के वक्त बस में मौजूद सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. इस बस में 70 से अधिक लोग सवार थे.
#WATCH | Etawah, Uttar Pradesh: 7 killed in a collision between a double-decker bus and car on Agra Lucknow Expressway
SSP Etawah Sanjay Kumar Verma says, "A double-decker bus going from Raebareli to Delhi collided with a car at around 12:30 am. There were 60 people on the bus,… pic.twitter.com/LcuMLYDLpN
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 4, 2024
खाई में गिरी कार
चूंकि हादसा इतना तेज हुआ कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया और लोग ऊपर से नीचे गिरने लगे. बस के केबिन में बैठे यात्रियों ने बताया कि सामने से आई कार में टक्कर इतना तेज हुआ कि पूरी कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर लगते ही कार जोर से हवा में उड़ी और एक्सप्रेस वे के नीचे खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार सभी 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बस में बैठे 4 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने बताया कि यह कार राजस्थान के बालाजी से कन्नौज जा रही थी.
