समृद्धि न्यूज। भोजपुर में अपराधियों ने सात लोगों पर ताबड़तो? गोलियां चलायी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। इस घटना में पांच लोग घायल हो गये हैं, जिसमें एक की हालत काफी गंभीर है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के लाहरपा गांव की है। मृतकों की पहचान राहुल कुमार और लवकुश कुमार के रूप में की गई है।
खुलेआम दी गई पुलिस को चुनौैती
जानकारी के मुताबिक, बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर पुलिस को से खुलेआम चुनौती देते हुए दो पक्षों में गोलीबारी की घटना सामने आई है। भोजपुर में हुई इस गोलीबारी की घटना में 7 लोगों को गोली लगी है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में पांच लोग घायल हो गये हैं, जिसमें 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बारात में हुआ विवाद
लहरपा गांव में पूर्व विवाद को लेकर बारात लगने के समय मारपीट की घटना हुई और देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गांव के ही कुछ नामजद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राहुल कुमार और लवकुश के रूप में की गई है, जबकि बीच बचाव कर रहे अन्य लोगों को भी मौके पर गोली लगी। जिनको इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए जहां 2 की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुरानी रंजिश में हुआ विवाद
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि यह घटना पूर्व के विवाद को लेकर हुआ है। दो साल पहले मुखिया पुत्र बब्लू सिंह को गोली मारकर जख्मी किया गया था, जिसके बाद आज इस घटना को बदले के रूप में अंजाम दिए जाने की शंका है। पुलिस का कहना है कि आज जिन दो लोगों की हत्त्यिा हुई है वह पूर्व में गोली मारकर जख्मी करने के मामले में जेल जा चुके हैं। घटना के बाद गांव से ले कर सदर अस्पताल तक कई थाना की पुलिस पहुंच घटना की जानकारी लेने में जुटी है।
