अनुपम दुबे व उनके सहयोगियों की 70 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क.

*डा0 प्रभात गुप्ता सहित 16 भू-माफिया शामिल
*जिला मजिस्टे्ट का चला चाबुक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बसपा नेता अनुपम दुबे व उनके सहयोगियों की 70 करोड़ रुपये की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर सदर तहसीलदार की मौजूदगी में डुगडुगी पिटवाकर जप्त कर ली गई। गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अनुपम दुबे गैंग लीडर द्वारा अपने सहयोगियों की मदद से उनके नाम से अवैध एवं अनैतिक रूप से ट्रस्ट संपत्ति वक्फ श्री हनुमान जी महाराज विराजमान मंदिर बाग नंबर 436 ग्राम अर्रापहाड़पुर थाना मऊदरवाजा अर्जित की गई जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संबंधित थाना मऊदरवाजा प्रभारी को कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल के साथ रहने के निर्देश दिए।

बुधवार को सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय व अन्य राजस्व कर्मियों ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार की मौजूदगी में डुगडुगी पिटवाकर अनुपम दुबे व उनके सहयोगी रमेश चंद गुप्ता पुत्र मंगूलाल, अभिषेक पुत्र महेश चंद निवासीगण निगोहा खास छिबरामऊ कन्नौज, अनुराग तिवारी पुत्र ओमप्रकाश निवासी रंधीरपुर छिबरामऊ कन्नौज के नाम से षड्यंत्र छल कपट कर फर्जी तरीके से मृतक ट्रष्टीगणों के हितों के खिलाफ चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख नई इकाई देवरामपुर में कर्मचारियों की मदद से भू-माफिया के नाम से दर्ज कराकर अपने अपराधिक सहयोगियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज के आधार पर सम्पत्ति का बैनामा कर दिए गए। इस संबंध में जब जांच पड़ताल की गई तो 8 जून 2012 को एक इकरारनामा प्रथम विके्रता रमेश चंद्र व अभिषेक व अनुराग पुत्र हरिओम प्रकाश द्वारा संजीव गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंडियाना फर्रुखाबाद, संजीव कुमार गुप्ता पुत्र श्याम बाबू निवासी राजेपुर राठौरी अमृतपुर के पक्ष में किया गया। दूसरा इकरारनामा 11 जून को किया गया। इसी तरह से इस संपत्ति के कुछ नंबर अभिषेक निवासी निगोहा खास कन्नौज, अनुराग निवासी रंधीरपुर छिबरामऊ के द्वारा अनुराग दुबे, शिवांगी पुत्री गोपाल दास निवासी नाई की मंडी आगरा, राजीव रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय ज्योति स्वरूप रस्तोगी निवासी रस्तोगियान फर्रुखाबाद, अनिल पुत्र भवानी दास निवासी साईंपुर बांगरमऊ सफीपुर जिला उन्नाव, कौशल यादव पुत्र राधाकृष्ण यादव खतराना फर्रुखाबाद, सुभाष चंद्र पुत्र गिरिजाशंकर मेरापुर गुजराती जिला मैनपुरी, मिथिलेश पुत्री रामसेवक देवी रोड मैनपुरी के पक्ष में कर दिया।
इसी संबंधित संपत्ति से एक नंबर पुन: विके्रता रमेश चंद्र अनुपम दुबे के भाई अभिषेक, अनुराग, ओमप्रकाश द्वारा उपरोक्त भूमि एक नंबर घनश्याम सिंह पुत्र शिव दयाल निवासी रठैरा पोस्ट टिन्डौली मैनपुरी व शंभू शरण पुत्र बाबूराम नगला भूले धरवा मैनपुरी के नाम विक्रय कर दिया। 17 जून 2014 विके्रता रमेश चंद, अभिषेक, अनुराग द्वारा डा0 प्रभात गुप्ता पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता निवासी महावीरगंज द्वितीय के नाम विक्रय कर दिया। डॉ0 प्रभात गुप्ता द्वारा प्लाटिंग करते हुए गिरोह के सदस्यों द्वारा उपरोक्त विभिन्न विके्रताओं के नाम विक्रय कराया जा रहा है। जिसके साथ जांच पड़ताल के दौरान प्राप्त हुई जांच आख्या के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने 18 मई को कार्रवाई का आदेश दिए। तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर बुधवार को डुगडुगी पिटवाकर उक्त भूमि की कुर्की की कार्रवाई पूर्ण की। जिसकी कीमत 70करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। डा0 प्रभात गुप्ता की कुल 21 करोड़ 3 लाख 60 हजार की सम्पत्ति कुर्क की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *