गाजीपुर: शादी का झांसा देकर लूट की घटना को अंजाम देने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। सीओ मोहम्मदाबाद शेखर सेंगर ने कहा कि ये गैंग यूपी के अलावा हरियाणा और राजस्थान में शादी का झांसा देकर कई लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए गैंग के सभी सदस्य एक दूसरे को रिश्तेदार बताकर शादी का झांसा देते हैं। इस गैंग के सदस्यों में से एक की शादी कराकर महंगे जेवर व पैसा लूटकर फरार हो जाते थे। इस गैंग की सरगना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनी उर्फ नजमुनिशा है। लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्यों को मुखबिर की सूचना पर बथोर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। वादी के भाई रूपेश शाक्य की शादी कराने के नाम पर गैंग के सदस्य एक दूसरे का फर्जी रिश्तेदार बताकर, फर्जी आधार कार्ड बनवाकर और तीन ग्राम सोने का मंगलसूत्र , 8200 रूपये का कपड़ा व एक लाख रूपये नगद धोखे से लेकर दुल्हन के साथ फरार हो गए थे। इनका गैंग सरगना हरिश्चनद्र यादव व सोनी उर्फ नजमुनिशा है। मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बथोर के पास से अभियुक्त भीम राम को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसकी तलाशी में 1 एंड्राइड फोन बरामद हुआ और अभियुक्त भीम की निशानदेही पर ग्राम परसा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर से आरोपियों में कुसुम पुत्री कृष्णकान्त (दुल्हन), कृष्णकान्त राम पुत्र विमल (पिता), करन कुमार पुत्र चन्द्रमा मल्लाह (भाई), रंजना पुत्री श्यामबिहारी (बहन),सोनी उर्फ नजमुनिशा पत्नी मुहम्मद मुमताज (बहन), गीतादेवी पत्नी श्याम, इंदू देवी पत्नी श्रीपति चौहान (चाची) को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लुटेरी दुल्हन चौथी बार शादी करके रेलवे स्टेशन से दूल्हे को छोड़कर फरार हुई थी. ये लोग फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर जरूरतमंद को अपने जाल में फंसाते थे. उनसे रुपये, जेवर लेकर शादी कराते थे. फिर प्लान के मुताबिक रेलवे स्टेशन तक दूल्हा-दुल्हन को पहुंचाते थे. वहां से बहाना बनाकर दुल्हन फरार हो जाती थी.
लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार
