दो दिन से इलाक़े में एंटी नक्सल ऑपरेशन (Anti Naxal Operation) लॉन्च किया गया है. पुलिस के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है. इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हुआ है तथा दो अन्य जवान घायल हैं.
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया है और दो जवान घायल हैं। अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गए और दो के घायल होने की खबर है। बस्तर संभाग के जगदलपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव से डीआरजी और एसटीएफ के 1400 जवान सर्चिंग पर निकले हैं। घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. पिछले दो दिनों में भी क्षेत्र में कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई है. क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है.
