अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से ओमनी वैन में बैठी 8 सवारियां घायल

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घायलों को भिजवाया सीएचसी
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर उजरामऊ गांव के सामने अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से आ रही ओमनी वैन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चीख पुकार मच गयी। आवाज को सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों को ओमनी वैन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दीष। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और तत्काल 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र राजेपुर भिजवाया। जहां युवकों की प्रदीप पुत्र जगदीश सिंह, मयंक पुत्र प्रदीप, मुनेंद्र पुत्र मनोहर सिंह, शैलेंद्र पुत्र जगतपाल, भानु पुत्र रामू, मोहित पुत्र रामनाथ (वैन चालक), पुष्पेंद्र पुत्र मुनेंद्र, रामू पुत्र कुंवर पाल निवासी गांव मिरगावां थाना सवायजपुर जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण कर राम मनोहर लोहिया के लिए भेज दिया। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *