मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला को टप्पेबाजों ने रुमाल सुंघाकर आठ हजार रुपये की ठगी कर ली। पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम करथिया निवासी राजेश शर्मा की पत्नी बेबी देवी 13 जुलाई 2025 को बेवर से शुगर की दवा लेकर शाहजहांपुर डिपो से वापस लौट रही थीं, तभी अज्ञात टप्पेबाजों ने बेबी देवी को रुमाल सुंघाकर कर बेबी देवी से 8000 रुपए की नगदी तथा सोने को कुंडल तथा एक अंगूठी लूट ली थी तथा बस चालक ने कस्बा मोहम्मदाबाद के फर्रुखाबाद रोड पर शिव मंदिर के सामने उतार दिया था। बेबी देवी को बेहोशी की हालत में देखकर गांव के ही ई-रिक्शा चालक ने घर पहुंचाया। बेबी देवी ने 14 जुलाई 2025 को बीती शाम तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर टप्पेबाजों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।
महिला के साथ 8 हजार रुपये की टप्पेबाजी
