सांसद व डीएम ने मेले का अवलोकन कर ली जानकारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठण्डी सडक़ में आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति सांसद मुकेश राजपूत ने रोजगार मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अथिति भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया। रोजगार मेले में सांसद एवं डीएम, सीडीओ व भाजपा जिलाध्यक्ष का नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने स्वागत किया।
प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने कहा कि विभिन्न कम्पनियों ने प्रतिभाग किया है। जिससे युवाओं को रोजगार का अवसर मिला है। उन्होंने कौशल विकास मिशन की योजनाओं को विस्तार से आये हुए प्रतिभागियों को जानकारी दी और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रोजगार मेला में 34 कम्पनियों ने भाग लिया। जिसमें हीरो मोटर, महेन्द्रा एण्ड महेन्दा, श्री राम पिस्टन, वी0ई0 कार्मशियल, व्हीकल (वाल्वो आयशर), विलंक्टि, माहले, स्वाराज इंजन लि0, न्यू होलेण्ड ट्रैक्टर, हेली कल स्प्रिंग, एशियन, हायर एप्लाइंस, सोलर पावर प्रोजेक्ट हेलीकल स्प्रिंग जैसी अन्य और कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लगभग 2100 रिक्तियों के सापेक्ष ग 1064 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुल 804 प्रशिक्षार्थी रोजगार के लिये चयनित किये गये। जिसमें से सोलर पावर प्रोजेक्ट (आडानी गु्रप ऑफ कम्पनी) कच्छ, गुजरात में 158 का चयन किया गया। जिसका फाइनल सेलेक्शन सभी चयनित अभ्यर्थियों को कॉल/मेल द्वारा सूचना दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानन्द सागर ने किया। मेले की व्यवस्था में प्रमुख रूप से कार्यदेशक बृजेश कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, प्लेसमेन्ट प्रभारी सुनील, विजेन्द्र सिंह, राज किशोर महतो, बृजेश यादव आदि उपस्थिति रहे।
रोजगार मेले में 804 अभ्याथियों को मिला रोजगार
