एनसीसी भर्ती में 87 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय में एनसीसी की भर्ती सम्पन्न हुई। जिसमें एनसीसी भर्ती में बीए, बीकाम प्रथम सेमेस्टर के 87 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 12 यूपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल एसएस मलिक ने एनसीसी कैडेट्सों को सम्बोधित किया और एनसीसी के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कर्तव्यों से बोध कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर डा0 हरिशिवनाथ गुप्ता, एनसीसी प्रभारी डा0 सतेन्द्र कुमार मिश्रा, सूबेदार मेजर हरकेश सिंह, हवलदार जयराम व विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *