बार काउंसिल ऑफ उ0प्र0 के सदस्य पद का चुनाव-दूसरे दिन 886 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

कुल मिलाकर दोनों दिन 1648 में 1417 मत पड़े
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार काउंसिल ऑफ उ0प्र0 के सदस्य पद के चुनाव के लिए दूसरे दिन 886 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चली। पहले दिन 1648 मतों में कुल 531  वोट पड़े थे, जबकि दूसरे दिन 886 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर दोनों दिन 1648  में 1417 मत पड़े। बुधवार को बेरीकेडिंग की व्यवस्था की गयी थी। अधिवक्ताओं ने बेरीकेडिंग के अंदर लाइन लगाकर मतदान का प्रयोग किया। बैरिकेडिंग के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक तख्तियां लेकर खड़े थे और अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिसमें पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात की गयी थी। मतदान निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सचान की देखरेख में संपन्न हुआ। मतदान को लेकर कचहरी में पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *