ब्रह्माकुमारी केंद्र पर धूमधाम से मना 88वां महाशिवरात्रि महोत्सव

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर शिवदर्शन में 88वां महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं व बच्चों व संभ्रांत लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
जानकारी के अनुसार नगर में स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर गुरुवार को शिवदर्शन में 88वां महाशिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय कमालगंज ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज मुझे इस संस्था में आकर बहुत अच्छा लगा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी को थोड़ा समय अवश्य निकालकर संस्था से जुड़ें। जिससे उन्हें आत्मिक ज्ञान की अनुभूति हो सके। इसके अलावा कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पति कृष्ण कुमार शंखवार, एडवोकेट विनोद असोलिया आदि लोगों ने भाग लिया। केंद्र संचालिका बी.के. ऊषा ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। कुमारी नेहा ने स्वागत डांस किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *