89 मरीजों का होगा मोतियाबिंद का आपरेशन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लायंस क्लब सिटी द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। संयोजक राजन महेश्वरी ने बताया कि 286 मरीजों की ओपीडी हुई। रजिस्ट्रेशन के साथ 89 मरीज मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित हुए। सभी मरीजों को लायंस क्लब की ओर से शंकर हॉस्पिटल कानपुर भेजा गया। ८९ मरीजों का मोतियाबिंद का आपरेशन कानपुर में नेत्र चिकित्सक की टीम द्वारा किया जायेगा। आने-जाने व दवाइयों एवं आपरेशन की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है। सभी मरीजों को बस द्वारा आपरेशन हेतु कानपुर ले जाया गया। इस मौके पर प्रमोद अग्रवाल, लतिका महेश्वरी, सपना अग्रवाल, डा0 उदयराज सिंह, डॉ0 चटवाल, डॉ0 विपुल अग्रवाल, रचित टंडन, समाजसेवी संजय गर्ग व डा0 रविन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *