सर्च लाइट भवन बीबीगंज में धूमधाम से मनायी गई 89वीं शिव जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को 89वीं शिव जयन्ती (महाशिवरात्रि) का कार्यक्रम सर्च लाईट भवन बीबीगंज में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, एसडीएम कायमगंज गजराज सिंह, ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज, सुरेश गोयल एवं केंद्र संचालिका बी.के. मंजू बहन मंचासीन रही। संचालन भारती मिश्रा ने किया।
बी0के0 गिरिजा बहन एवं बी0के साक्षी बहन ने अतिथियों का बैज लगाकर एवं पटके से स्वागत किया। शिवराम कश्यप ने सभी का शब्दों द्वारा स्वागत किया। कु0 अंशिका सिंह ने भाव नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसका सभी ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने केक काटकर ध्वजारोहण किया एवं प्रतिज्ञा करायी गई। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि 365 दिन में 8 दिनों का बहुत महत्व है जिसमें मुख्य आज महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है, इस दिन किसी भी मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। हमारा हर एक संकल्प एवं कर्म शिव मय हो शास्त्रों के अनुसार शिवत्व से बढक़र कई अन्य शक्ति नहीं है, संस्कति का धर्म में बहुत महत्व है। धर्म कोई बस्तु नहीं, परन्तु वो हर चीज जो मनुष्य के इस लोक तथा परलोक का मार्ग प्रसस्त करें, वही सत्य धर्म है। हर कोई अपने दायित्व का सत्यता से पालन करें। अगर हम राष्ट्रीयता को बढ़ावा दे, विकासशील बन जाएगें। केन्द्र संचालिका बी.के. मंजु बहन ने कहा कि जयन्ति का अर्थ अवतरण होता है। जो कि परमात्मा के धरा पर आवतरित का इसारा करता है। अपने वक्तव्य में शिव एवं शंकर का स्पष्ट करते हुए कहा कि शास्त्र अनिश्चित काल से हमारे मार्गदर्शक के रूप में रहे हैं। गीता में शिव के लिए एैसा वर्णित है कि विनु पग चलै सुनै विनु काना.. तो हमारे शास्त्रों के अनुसार शिव परमात्मा निराकार है, परन्तु शंकर एक आकारी शरीर वाले देवता हैं। बी0के0गिरिजा बहन ने सभी को योगाभ्यास कराया एवं कहा कि संार में दु:ख का कारण विकार है। विशिष्ट अतिथि विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि संसार को बदलने का मुख्य स्रोत शिक्षा है। शिक्षा ही भारत को विश्व गुरू बनाने का मुख्य आधार है। कार्यक्रम के अध्यक्ष ईश्वरदास महाराज ने अपने विचारों को व्यक्त किया एवं शिवरात्रि की शुभकामनाए दी। भारती मिश्रा ने कहा कि शिव ही कल्याणकारी है। ईश्वरीय सौगात के बाद दो मिनट परमात्मा को याद एवं धन्यवाद कर कायक्रम सम्पन्न हुआ। सुरेश गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *