- शिवलिंग बनाने इकठ्ठे हुए थे बच्चे, सीएम ने किया 4 लाख की सहायता राशि का ऐलान
- सागर जिले में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, कई घायल
- हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का चल रहा था आयोजन
- अस्पताल में व्यवस्था की कमी से हंगामा

मध्य प्रदेश के सागर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शाहपुर के हरदौल मंदिर परिसर से लगी दीवार अचानक से भरभरा कर गिर गई. दीवार के मलबे में दबकर 9 बच्चों की मौत हो गई. कई बच्चे अभी भी मलबे में दबे हैं. रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है. 8 बच्चों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. बाकी बच्चों को भी निकालने की कोशिश जारी है. जानकारी के मुताबिक, यहां मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है. सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं. रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ. मिट्टी के शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे. सुबह के समय जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई.
भागवत कथा का चल रहा था आयोजन
हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। रविवार, 4 अगस्त को भी शिवलिंग बनाने का कार्य जारी था। अवकाश के दिन होने के कारण, 8 से 14 साल के कई बच्चे भी वहां शिवलिंग बनाने के लिए पहुंचे थे। शिवलिंग निर्माण के दौरान अचानक मंदिर परिसर के पास स्थित करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार गिर गई, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।
अस्पताल में व्यवस्था की कमी से हंगामा
यही नहीं, हादसे के तुरंत बाद बाद घायल बच्चों को जब आनन-फानन में अस्पताल लाया गया तो वहां डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे. केवल एक ही कर्मचारी वहां मौजूद था. स्थानीय निवासियों ने इस पर जमकर हंगामा किया. लोगों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अक्सर आते हैं और सिर्फ साइन करके चले जाते हैं. अस्पताल में घायल बच्चों की मरहम-पट्टी करने वाला भी कोई नहीं था, जिससे लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया.
सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने ‘X’ अकाउंट पर ट्विट करते हुए लिखा कि ”आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है. घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है. भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें. हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. सागर के कलेक्टर दीपक आर्य का कहना है, घटना रविवार सुबह करीब 8.30 बजे हुई. दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई, जिससे 9 बच्चों की मौत हो गई. 2 का अस्पताल में इलाज चल रहा है.”
आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 4, 2024
कैसे हुआ हादसा
हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। सावन के महीने में यहां रोज़ाना सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे थे। रविवार को छुट्टी का दिन था, इस वजह से 8 से 14 साल के कई बच्चे भी बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर के पास की करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार अचानक भराभराकर गिर गई। दीवार सीधे उन बच्चों के ऊपर गिरी जो शिवलिंग बना रहे थे। इस हादसे में कई बच्चे दीवार के नीचे दब गए, जिसमें से 9 बच्चों की मौत हो गई।
