समृद्धि न्यूज। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार शाम को एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नए साइट पर निर्माण कार्य के दौरान मचान गिर गया। जिसमें दबकर नौ मजदूरों की मौत हो गयी। कुछ मजदूर उसी में दबे है। तेज धमाके व चीखपुकार की आवाज सुनकर थर्मल पावर प्लांट में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से राहत कार्य शुरु किया। मचान में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ घायलों को देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर प्रशासन व राहत टीम भी पहुंच गयी और रेस्क्यू कार्य जारी है।
