कर्नाटक: हासन में गणेश विसर्जन यात्रा में 9 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक

समृद्धि न्यूज। कर्नाटक के हासन जिले में शक्रवार रात गणेश विसर्जन यात्रा में एक बेकाबू ट्रक घुस गया। इससे यात्रा में शामिल 9 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सीएम ने मुआवजे का ऐलान भी किया है।
कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात एक गांव में गणेश विसर्जन जुलूस में एक ट्रक के घुस गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह घटना गणेश चतुर्थी उत्सव के अंतिम दिन होसाहल्ली गांव में हुई। हादसे का बाद शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुआवजे का एलान किया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा हसन-मैसूर नेशनल हाईवे-373 पर हुआ है। लोगों के मुताबिक हाईवे के एक तरफ हजारों की भीड़ गणेश उत्सव का जश्न मना रही थी, जबकि दूसरी तरफ से गाडिय़ां गुजर रही थीं, तभी अचानक एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर को पार कर सीधे भीड़ पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, हासन में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस से एक लॉरी की टक्कर में कई लोगों की मौत और 20 से ज़्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

Karnataka CM Siddaramaiah tweets, “It is deeply saddening to learn news of several people losing their lives and over 20 others seriously injured when a lorry collided with a procession heading for Ganesh immersion in Hassan. I pray that the souls of the deceased find peace and that the injured recover as quickly as possible. On behalf of the government, a compensation of Rs. 5 lakh each will be provided to the families of the deceased. The government will also bear the medical expenses for the treatment of those injured in the incident. This is a profoundly painful moment. Let us all stand with the families affected by this tragedy.”

A screenshot of a tweet from Siddaramaiah. The text is displayed in black on a white background, detailing a tragic accident involving a lorry collision with a Ganesh immersion procession in Hassan. The tweet includes the user handle @Siddaramaiah, a timestamp of 10:58 PM on Sep 12, 2025, and view count of 6,528 views.

सिद्धारमैया ने आगे लिखा, राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। सरकार इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी। उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए पीडि़तों का साथ देने की अपील करते हुए लिखा, यह बेहद दुखद क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *